🔳 देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में हुआ कार्यक्रम
🔳 हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की वरियता सूची में जगह बनाने में मिला सम्मान
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित मुख्य सेवक सदन में हुए कार्यक्रम में बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की वरियता सूची में 11वां स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी प्रियांशी साह को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। प्रियांशी को सम्मानित किए जाने पर कोसी घाटी के पंचायत प्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में अध्ययनरत प्रियांशी साह को देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रियांशी को प्रदेश की वरीयता सूची में स्थान बनाने पर सम्मान सौंपा गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रियांशी का उत्साहवर्धन कर भविष्य में भी सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। मेधावी को स्मार्ट फोन व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रियांशी की मां संगीता साह को भी सम्मानित किया गया।




