🔳 छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तैयार किया अस्थाई सेतू
🔳 मूसलाधार बारिश से उफान में आई नदी ने क्षतिग्रस्त कर डाला पूर्व में बना सेतू
🔳 लंबे समय से झूला पुल निर्माण की उठा रहे मांग बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳 ग्रामीणों ने उपेक्षा किए जाने पर जताई गहरी नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

जिम्मेदारों की अनदेखी का शिकार डोबा गांव के ग्रामीणों ने शिप्रा नदी में कड़ी मशक्कत के बाद पैदल पुल का निर्माण कर अफसरों को आइना दिखाया। लंबे समय से झूला पुल निर्माण की मांग उठाए जाने के बावजूद सुध न लिए जाने से गांव के लोग परेशान है। ग्रामीणों ने उपेक्षा किए जाने का आरोप भी लगाया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी क्षेत्र स्थित शांति देवी मंदिर से डोबा गांव के लोग शिप्रा नदी को पार कर गांव को आवाजाही करते हैं। किसान भी उपज को इसी रास्ते से हाईवे तक पहुंचाते हैं जहां से उपज बड़ी मंडियों को भेजी जाती है। ग्रामीण नदी पर झूला पुल निर्माण की लगातार मांग उठाते रहे हैं पर आजतक सुध नहीं ली जा सकी है मजबूरी में पत्थरों की अस्थाई पैदल पुल से जान जोखिम में डाल आवाजाही नियती बन चुकी है। बीते दिनों भारी बारिश से उफान में आई शिप्रा नदी ने अस्थाई पुल को तहस नहस कर डाला। अस्थाई पुल के ध्वस्त होने से आवाजाही में परेशान बढ़ गई। शनिवार को ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में ग्रामीणों ने नदी पर सेतू निर्माण की जद्दोजहद शुरु की। करीब छह घंटे से भी अधिक समय की कड़ी मशक्कत के बाद बामुश्किल नदी पर करीब चालीस मीटर लंबा अस्थाई पैदल पुल तैयार कर लिया गया। ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह ने कहा की लंबे समय से झूला पुल निर्माण की मांग की जा रही है पर आज तक पुल अस्तित्व में नहीं आ सका है जिसका खामियाजा गांव के लोगों को जान जोखिम में डाल आवाजाही कर भुगतान पड़ रहा है। प्रधान ने एक बार फिर नदी पर झूला पुल निर्माण की मांग दोहराई है ताकी गांव के लोगों को आवाजाही में राहत मिल सके। इस दौरान देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पंकज सिंह, संतोष, सुनीता, प्रकाश चंद्र पांडेय आदि जुटे रहे।

error: Content is protected !!