🔳 मरीज को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को नहीं मिला एक भी स्वास्थ्य कर्मी
🔳 महत्वपूर्ण अस्पताल में लापरवाह रवैया पर जताई ग्रामीणों ने नाराजगी
🔳 पीआरडी जवान के सूचना देने के बाद अस्पताल पहुंचा नर्सिंग स्टाफ
🔳 जांच के बाद मरीज को कर दिया गया मृत घोषित
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में व्यवस्था राम भरोसे संचालित है। मरीज को लेकर पहुंचे ग्रामीणों को अस्पताल में एक भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला। एक मात्र पीआरडी जवान के मिलने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। सूचना भेजे जाने पर आपातकालीन डूयूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ अस्पताल पहुंचा। चिकित्सक डा. अनिल गंगवार ने मरीज की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को समीपवर्ती छड़ा गांव निवासी कास्तकार पूरन सिंह (68) पुत्र गोविंद सिंह को तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय ग्रामीण निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर ग्रामीणों को एक भी स्वास्थ्य कर्मी नहीं मिला। एकमात्र पीआरडी जवान मुस्तैद दिखा। आपातकालीन डूयूटी में तैनात नर्सिंग स्टाफ के ना मिलने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। तत्काल दूरभाष पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत को भी मामले की जानकारी दी। सूचना पर नर्सिंग स्टाफ भी अस्पताल पहुंच गया। डा. अनिल गंगवार ने पूरन सिंह की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। बताया की मरीज को अस्थमा की शिकायत थी। संभवतः हार्ट अटैक से एक दो घंटे पूर्व मौत हो चुकी है। मरीज को लेकर पहुंचे विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह, संजय सिंह बिष्ट, सुरेश सिंह, जीवन सिंह आदि ने सीएचसी में डूयूटी से नदारद रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। आरोप लगाया की सीएचसी की हालत लगातार बिगड़ते जा रही है बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत के अनुसार दो लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। मामले की जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।




