🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांव से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳 क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे मलौना गांव में स्थित भूमिया देवता के मंदिर में विधि विधान के साथ हुए धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन, महाआरती व पूर्णाहुति के बाद भंडारा लगा। सैकड़ो लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
गुरुवार को भूमिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से समूचे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। धर्माचार्य पंडित नवीन जोशी ने यजमानों से विधी विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। आसपास के गांव से आस्था का सैलाब उमड़ा।महिलाओं ने भजन कीर्तनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




