🔳 मंदिरों में सुबह से लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
🔳 देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
🔳 नवदुर्गा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद लगा भंडारा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

नवमी पर कोसी घाटी में माहौल भक्तिमय बना रहा। घरों में कन्या पूजन हुआ। मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। माता के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित नवदुर्गा, शांति देवी, सलडी माता मंदिर समेत आसपास के मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने परिवार सहित मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। धर्माचार्यों ने धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। नवरात्र पर व्रतधारी महिलाओं व पुरुषों ने घरों में कन्या पूजन कर विशेष भोज करवाया। नन्हे-मुन्ने को उपहार भी भेंट किए गए। माता रुपी बच्चियों ने आर्शीवाद दिया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर भी जारी रहा। मंदिरों में भी शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नवदुर्गा मंदिर रामगाढ़ में पूजा अर्चना के बाद भंडारा लगा। हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी प्रसाद वितरण किया गया।

error: Content is protected !!