🔳 विवेकानंद तपोस्थली काकड़ीघाट में मनाया गया जन्मोत्सव
🔳 विद्यार्थियों ने लगाया ध्यान, जनसेवा का लिया संकल्प
🔳 वक्ताओं ने स्वामी अंखडानंद के जीवन पर डाला प्रकाश
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली में स्वामी अंखडानंद का जन्मोत्सव मनाया गया। विद्यालय के नौनिहालों ने योग के जरिए निरोग रहने का संदेश दिया। ध्यान केंद्र में ध्यान भी लगाया।बाद में मिष्ठान वितरित भी किया गया।
युग पुरुष स्वामी विवेकानंद के साथ हिमालय यात्रा के दौरान साथी रहे स्वामी अखंडानंद के जन्मोत्सव पर काकड़ीघाट स्थित स्वामी विवेकानंद की तपस्थली पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। वक्ताओं ने स्वामी अंखडानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलने व आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। बताया की स्वामी अखंडानंद ने गरीब व असहायों की मदद को कार्य किया। एनएसएम पब्लिक स्कूल व विवेकानंद विद्यालय के नौनिहालों ने ध्यान केंद्र में ध्यान लगाया। इस दौरान विवेकानंद सेवा समिति अध्यक्ष हरीश परिहार, ग्राम प्रधान सुनियाकोट राजेंद्र सिंह परिहार, प्रधान पुजारी ललित नैनवाल, बालम फर्त्याल, किसन सिंह ढौंडियाल, जानकी ढौंडियाल, काजल परिहार, नरेंद्र मोहन छिमवाल, प्रकाश आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!