🔳 एक के बाद एक मवेशी की मौत से सख्ते में पशुपालक
🔳 आवाजाही तेज होने से दहशत में आए ग्रामीण
🔳 वन विभाग पर कुंभकरणीय नींद में होने का आरोप
🔳 प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की उठी मांग
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव में गुलदार के आंतक से ग्रामीण दहशत में हैं। एक महीने के अंतराल में ही गुलदार के एक के बाद एक तेईस मवेशियों को ढेर कर देने से पशुपालक भी सख्ते में आ गए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया की लगातार मवेशियों के मारे जाने के बावजूद वन विभाग सुध नहीं ले रहा। खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
धारी गांव तथा आसपास के इलाकों में गुलदार की घुसपैठ तेज होने से दहशत का माहौल बना हुआ है। महिलाएं खेतों में जाने से डरने लगी है जबकि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने में तक घबरा रहें हैं। महीने भर के अंदर ही गुलदार ने गांव में आंतक मचा दिया है। एक के बाद एक करीब तेईस मवेशियों को मार डालने के बाद अब गुलदार आबादी के नजदीक तक पहुंच जा रहा है‌। गौवंशीय पशुओं व बकरियों के मारे जाने से पशुपालन का कार्य भी संकट में है खेती बाड़ी पहले ही चौपट हो चुकी है। मवेशियों के मारे जाने से पशुपालकों को आर्थिक नुकसान भुगतान पड़ रहा है जिस कारण पशुपालकों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई है। स्थानीय बिशन सिंह जंतवाल के अनुसार गुलदार की आवाजाही तेज होने से कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बिशन ने वन विभाग के अधिकारियों की पर भी सवाल उठाए हैं। ग्राम प्रधान कमल सिंह, राजेंद्र सिंह, खुशाल सिंह, चंदन सिंह, शेर सिंह, शंकर, भगत, धन सिंह, बचे सिंह, जगदीश, कांति देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी, कमला देवी, खष्टी देवी, हरेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि ग्रामीणों ने पशुपालकों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराने तथा गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार की दहशत खत्म करने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!