🔳 अंडर 17 के लिए तीन जबकि अंडर 14 के लिए दो खिलाड़ियों का चयन
🔳 देहरादून व गोपेश्वर में प्रस्तावित है प्रतियोगिता
🔳 दमदार प्रदर्शन के दम पर बनाई है जगह
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
स्कूल गेम फैडरेशन ऑफ इंडिया के तहत जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बेतालघाट की टीम उपविजेता बनी। हल्द्वानी के साथ हुए फाइनल मुकाबले में बेतालघाट के खिलाड़ीयों ने दमदार प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन के दम पर क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों के चयन पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।
हल्द्वानी स्थित स्टेडियम में हुए अंडर 17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में हल्द्वानी से हुई भिड़ंत में बेतालघाट की टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा पर खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का ध्यान खींचा। बेतालघाट की टीम मुकाबले में उपविजेता बनी। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के दम पर राज्य स्तरीय टीम में जगह बना ली है। अंडर 17 आयु वर्ग में बेतालघाट के करन पंत, कृष मेहरा, नमन कुमार जबकि अंडर 14 के लिए कार्तिक कुमार व करन का चयन राज्यस्तरीय टीम के लिए हुआ है। पांचों खिलाड़ी देहरादून व गोपेश्वर में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। चयनित खिलाड़ी बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में प्रशिशक विवेक व रवि कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण लेते हैं। बेतालघाट के खिलाड़ीयों के चयन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा भंडारी, शेखर दानी, बालम बोहरा, दिलीप सिंह नेगी, दिलिप सिंह बोहरा, दयाल दरमाल समेत क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




