🔳 लंबी व ऊंची कूद में भावेश ने फहराया परचम
🔳 राजकिय प्राथमिक विद्यालय गडस्यारी की किरन दौड़ी सबसे तेज
🔳 विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे नौगांव में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेधावियों ने खूब दम-खम दिखाया। 400मीटर दौड़ बालिका वर्ग में राजकिय प्राथमिक विद्यालय गडस्यारी की किरन बिष्ट तथा बालक में जीपीएस खाईधार के भारत कुमार सबसे तेज दौड़कर विजेता बने।विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य निशा कनवाल व प्रभारी संकुल समन्वयक योगेश चन्द्र ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला पंचायत सदस्य निशा ने खिलाड़ियों से उत्कृष्ट खेल के प्रदर्शन का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन को भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। खेलकूद प्रतियोगिता में नौनिहालों ने खूब पसीना बहाया। लंबी कूद बालिका वर्ग में जीपीएस गडस्यारी की किरन तथा बालक वर्ग में जीपीएस खान के राहुल विजेता बने। लंबी व ऊंची कूद बालक जूनियर में भावेश ने परचम लहराया। 400 मी. दौड़ में किरन तथा भारत ने विजेता बने। ऊंची कूद में राजकीय जूनियर हाईस्कूल खान की प्रीती ने जीत दर्ज की। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य मुकेश सिंह नयाल, ग्राम प्रधान हेम बिष्ट, गोपाल सिंह कनवाल समेत कई अभिभावक व ग्रामीण मौजूद रहे।




