🔳 बैग से बरामद हुई 96 पाउच देशी मसालेदार शराब
🔳 गांवों में शराब ठिकाने लगाने के फिराक में था तस्कर
🔳 तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
🔳 खैरना पुलिस की टीम ने चलाया विशेष अभियान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों तथा अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के बाद अब खैरना पुलिस की टीम ने शराब तस्करों को रडार पर लेना शुरु कर दिया है। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 96 पाउच देशी मसालेदार शराब के साथ तस्कर को दबोच लिया। तस्कर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।
मंगलवार को खैरना चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल ने मय टीम अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने को विशेष चैकिंग अभियान चलाया। कई वाहनों को एक एक कर चैक किया गया। चेकिंग के दौरान ताड़ीखेत ब्लॉक के नौगांव निवासी सुरेंद्र सिंह को शक होने पर रोका गया। पूछताछ में वह पुलिस टीम को गुमराह करने लगा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 96 पाउच अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपित शराब कै गांव में ले जाकर बेचने के फिराक में था। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कर लिया। चौकी प्रभारी के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। शराब तस्करी में लिप्त लोगों को कतई बख्सा नहीं जाएगा। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।




