🔳 छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर महज एक एक नामांकन पत्रों की हुई बिर्की
🔳 महज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो छात्राएं आमने सामने
🔳 चार पद रह सकते हैं रिक्त, विद्यार्थियों ने नहीं दिखाई रुची
🔳 महाविद्यालय प्रबंधन व पुलिस की कड़ी निगरानी में शुरु हुई प्रक्रिया
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नांमाकन पत्रों की बिक्री की गई। अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर एक एक नामांकन पत्रों की बिक्री से इन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की उम्मीद बढ़ गई है जबकि विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर दो छात्राओं ने प्रपत्र खरीदें है। उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि व सांस्कृतिक सचिव पद पर किसी भी छात्र ने प्रपत्र नहीं खरीदे।
मंगलवार को बेतालघाट स्थित शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के प्रपत्रों की बिक्री शुरु हुई। प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने संभावित प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अध्यक्ष पद पर एक मात्र प्रत्याशी सुनील कुमार ने नामांकन पत्र खरीदा। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर सुमन, सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष हिमानी बिष्ट ने नामांकन प्रपत्र खरीदें। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए आरती व हिमानी भंडारी ने दावेदारी की। संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष, संकाय प्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी भी विद्यार्थी ने रुची नहीं दिखाई। अध्यक्ष समेत अन्य पदों पर महज एक एक नामांकन पत्रों की बिक्री होने से निर्विरोध निर्वाचन होने की उम्मीद बढ़ गई है। महज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर ही चुनाव की संभावना है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर किसी भी छात्र के प्रपत्र न खरीदे जाने से पदों के रिक्त रह सकते हैं। नामांकन प्रपत्रों का विक्रय नामांकन समिति में डा. इप्सिता सिंह, डा. दीपक तथा डा. निर्मला शामिल रहे जबकी प्रभारी डा. तरुण कुमार व डा. जयति दीक्षित ने अनुशासन व्यवस्था बनाने में सहयोग किया।

error: Content is protected !!