🔳 हल्द्वानी में दो दिनी प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
🔳 अंडर 19 आयु वर्ग में जनपद की टीम में हुआ है चयन
🔳 बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में लेते हैं प्रशिक्षण
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
स्कूल गैम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) के तत्वावधान में मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में बेतालघाट के मेधावी भी दमखम दिखाएंगे। बेतालघाट के मेधावियों के चयन पर स्थानीय लोगों व विभिन्न खेलों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त कर खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बेतालघाट स्थित मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक विवेक तथा नवीन भंडारी की देखरेख में प्रशिक्षणरत क्षेत्र के रोहित कुमार, प्रियांशु कुमार तथा मनोज सिंह 22 व 23 सितंबर को हल्द्वानी में होने वाली 19 आयु वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। तीनों मेधावी नैनीताल जनपद की टीम से मैदान में उतरेंगे। बेतालघाट से तीन खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।




