🔳 कृषि ईकाई खैरना में अनुदान में कराए जा रहे उपलब्ध
🔳 क्षेत्रवासियों ने पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए माना गुणवत्ताविहीन
🔳 गुणवत्तायुक्त उपकरण उपलब्ध कराने पर दिया जोर
🔳 ग्राम प्रधान बोली – किया जाएगा विभागीय अधिकारियों को पत्राचार
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना स्थित कृषि विभाग की ईकाई में उपलब्ध कृषि उपकरणों की गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई हैं। स्थानीय लोगों ने अनुदान में मिलने वाले कृषि उपकरणों में पहाड़ की स्थिति की अनुसार गुणवत्ता न होने पर गहरी नाराजगी जताई है। आरोप लगाया की स्टील निर्मित उपकरण पर्वतीय क्षेत्र में कृषि कार्य के लिए उपयुक्त नहीं है।
कृषि ईकाई खैरना में 80 फीसद अनुदान में उपलब्ध कृषि उपकरणों की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े कर गुणवत्ता के लिहाज से घटिया करार दिया है। पहाड़ की कृषि भूमि के लिए कृषि ईकाई में उपलब्ध स्टील निर्मित कुदाल, दरांती, खुरपा, फावड़ा समेत अन्य उपकरणों को उपयुक्त नहीं माना है। स्थानीय गजेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया की यदि अनुदान पर मिलने वाले उपकरण लोहे के होते तो शायद किसानों को लाभ मिलता पर विभाग स्टील निर्मित उपकरण उपलब्ध करा हितों से खिलवाड़ पर आमादा है। कहा की विभाग से उपलब्ध उपकरणों में दोबारा धार तक नहीं लगाई जा सकती ऐसे में एक बार इस्तेमाल के बाद दोबारा उपकरण इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। ग्राम प्रधान ऊषा पिनारी ने भी पहाड़ की खेती के अनुसार ही गुणवत्तायुक्त उपलब्ध किसानों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। ग्राम प्रधान ने कहा की मामले को लेकर कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्राचार भी किया जाएगा।




