🔳 अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे इनाड़ गांव के ग्रामीण हुए परेशान
🔳 मोटर मार्ग पर गहराई दरारें, आवाजाही हुई खतरनाक
🔳 जगह जगह ध्वस्त होने से गांव तक नही पहुंच पा रहा गैस वाहन
🔳 क्षेत्रवासियों ने व्यवस्था में सुधार की उठाई मांग
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे इनाड़ गांव के ग्रामीणों के लिए सड़क की खस्ताहालत परेशानी का सबब बन गई है। गांव तक गैस वाहन न पहुंचने से उपभोक्ता सिर पर सिलेंडर ढोने को मजबूर हो चुके हैं। जगह जगह दरक रहे मोटर मार्ग पर कभी भी बड़ी अनहोनी का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है‌ पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने गांव की सुध लिए जाने की मांग उठाई है।
हाईवे से तमाम गांवों को जोड़ने वाले काकड़ीघाट द्वारसौ मार्ग मार्ग से इनाड़ गांव को जोड़ने के लिए लाखों रुपये के बजट से करीब दो किमी लिंक मार्ग का निर्माण किया गया। लिंक मार्ग के अस्तित्व में आने से गांव के सैकड़ों परिवार लाभान्वित भी हुए। बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश से मोटर मार्ग को जगह जगह नुकसान पहुंचा। कई स्थानों पर मोटर मार्ग ध्वस्त हो गया जिसकी तमाम स्थानों पर गहराई दरारों ने सड़क के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया। मोटर मार्ग के जगह जगह दरकने से आवाजाही बेहद ख़तरनाक हो चुकी है। गांवों के लोग जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हैं। मोटर मार्ग के दयनीय हालत में पहुंचने से अब गांव तक रसोई गैस वाहन भी नहीं पहुंच पा रहा। परेशान ग्रामीणों को दो किमी दूर तक सिर पर सिलेंडर ढोना मजबूरी बन चुका है। लगातार परेशानी बढ़ने के बावजूद मोटर मार्ग की हालत में सुधार न किए जाने पर ग्रामीणों में गहरा रोष भी व्याप्त है। ग्राम प्रधान सुंदर सिंह, राम सिंह, भगवत बिष्ट, किसन सिंह, गोपाल सिंह, जोगा सिंह, सुरेन्द्र, बालम, पान सिंह आदि ने व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि जल्द सड़क की हालत में सुधार नहीं किया गया तो ग्रामीण हाईवे पर धरना प्रदर्शन को मजबूर हो जाएगा।

error: Content is protected !!