🔳 वर्तमान में संभाल रहे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी
🔳 अमेरिका के जर्सी सिटी द वेस्टीन सिटी न्यूपोर्ट में होंगे सम्मानित
🔳 वायरलेस ब्रॉडबैंड, सामाजिक शिक्षा व दूर संचार शिक्षा क्षेत्रों दिया अभूतपूर्व योगदान
🔳 भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान में हैं भी है भागीदारी
🔳 अगस्त में पहुंचे थे पैतृक गांव द्वाराहाट के बमनपुरी गांव
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट ब्लॉक के बमनपुरी गांव निवासी और सी डाॅट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. राजकुमार उपाध्याय को इस वर्ष सात दिसंबर को अमेरिका के जर्सी सिटी में द वेस्टिन न्यूपोर्ट में आयोजित समारोह में आईइइइएसए कॉर्पोरेट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें वायरलेस ब्रॉडबैंड, ग्रामीण शिक्षा व दूरसंचार में मानकों को बढ़ावा देने तथा भारत में नवाचारों को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने के योगदान के लिए दिया जाएगा। यह निर्णय IEEE SA और ARCOM की अनुशंसा पर बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की मंजूरी से लिया गया।
डॉ. राजकुमार उपाध्याय वर्तमान में भारत के संचार मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी डाॅट) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) है। 36 वर्षों से भी अधिक के अनुभव के साथ एक अनुभवी तकनीकी विशेषज्ञ हैं। उन्होंने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल), भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (टाई), व प्रसार भारती जैसे प्रतिष्ठित संगठनों में महत्वपूर्ण नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाई हैं। उनके नेतृत्व में सी डाॅट ने दूरसंचार तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी नवाचारों को बढ़ावा दिया है, जो भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप है। डा. राजकुमार उपाध्याय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु के पूर्व छात्र रह चुके हैं । उन्होंने कॉर्पोरेट रणनीति और नीति में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, जो उनकी तकनीकी और प्रबंधकीय विशेषज्ञता को और मजबूत करती है। उन्होंने भारत सिक्स जी एलायंस और टेलीकम्युनिकेशंस स्टैंडर्ड्स डेवलपमेंट सोसाइटी, इंडिया (TSDSI) के अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे भारत को दूरसंचार और तकनीकी नवाचार में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बनाने में मदद मिली है। डॉ. राजकुमार उपाध्याय को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जेसी. बोस, राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस, CIO 100, तथा दीपक सी. जैन जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। ये पुरस्कार उनके नेतृत्व, तकनीकी नवाचार, और भारत के डिजिटल व दूरसंचार ढांचे को सशक्त बनाने में योगदान को दर्शाते हैं। उनके नेतृत्व में, C-DOT ने 5G, 6G, और साइबरसुरक्षा जैसे क्षेत्रों में स्वदेशी तकनीकों के विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। डॉ. उपाध्याय का दृष्टिकोण और समर्पण भारत को तकनीकी नवाचार और डिजिटल परिवर्तन में वैश्विक अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।




