= विवाहिता को ले जाने वाला युवक भी मुकरा
= विवाहिता ने युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी, माता-पिता ने समझाया तब मानी
= तहसील मुख्यालय में दिन भर रही गहमागहमी

(((दीपू लटवाल/संजय कुमार/हेमंत साह की रिपोर्ट)))

शादी के दो महीने बाद गांव के ही युवक के साथ गायब हुई विवाहिता को आखिरकार परिजनो के सुपुर्द कर दिया गया। तहसील मुख्यालय में दिनभर मामले को लेकर गहमागहमी रही तीनों पक्षों के लोग तहसील में शाम तक जुटे रहे।
पिछले सोमवार को पास के गांव की विवाहिता के शादी के दो माह बाद एकाएक गायब होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया था। परिजनो की शिकायत के बाद पुलिस ने विवाहिता की खोजबीन की पर उसका कुछ पता नहीं लग सका। एकाएक बीते सोमवार को विवाहिता गांव के ही युवक के साथ तहसील पहुंच गई साथ ही युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। विवाहिता को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से युवती को वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया गया। गुरुवार को युवती को वन स्टॉप सेंटर से तहसील मुख्यालय लाया गया जहां युवती के ससुराल तथा मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। उक्त युवक के परिजन भी पहुंचे। दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। एसडीएम कोर्ट में सभी के बयान दर्ज किए गए। बाद में विवाहिता को ससुराल से ले जाने वाला युवक विवाहिता को रखने से मुकर गया। विवाहिता ने भी उपजिलाधिकारी से युवक के साथ ही रहने की बात कही। परिजनों के काफी समझाने के बाद एसडीएम रविंद्र बिष्ट ने विवाहिता को उसके माता-पिता को सौंप दिया। मामला दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। देर शाम तक तहसील में परिसर में गहमागहमी रही।

error: Content is protected !!