🔳 बाजार क्षेत्र में हुई घटना से मचा हड़कंप
🔳 स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षिका को पहुंचाया अस्पताल
🔳 प्राथमिक उपचार के बाद किया गया हायर सेंटर रेफर
🔳 पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जुटाई जानकारी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी बाजार क्षेत्र में सड़क पार कर रही शिक्षिका को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बीच बाजार हुई घटना से अफरातफरी मच गई। आनन फानन में घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने शिक्षिका का प्राथमिक उपचार किया। सिर में चोट होने से घायल को सीटी स्कैन के लिए हल्द्वानी रैफर कर दिया गया।
सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर खैरना में तैनात शिक्षिका मंजू ढौंडियाल बाजार से वापस घर की ओर लौट रही थी। बाजार क्षेत्र में रोड पार कर रही शिक्षिका को अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहे टैक्सी बाइक सवार ने चपेट में ले लिया। बाइक के टक्कर से शिक्षिका हाईवे पर गिर गई। बाजार क्षेत्र में एकाएक हुई घटना से अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षिका को हाईवे से उठाकर निजी वाहन की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। सिर में चोट होने के कारण सीटी स्कैन जांच के लिए हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। खैरना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।

error: Content is protected !!