🔳 भवाली थाने पहुंचे स्वजनों, पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने लगाया आरोप
🔳 एक स्वर में उठाई दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
🔳 अनदेखी पर गांव में धरना शुरु करने की दे डाली चेतावनी
🔳 कोतवाल बोले – मिल चुकी है पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बिसरा जांच के लिए सुरक्षित
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
रामगढ़ ब्लॉक के छतौला गांव स्थित होटल में हुई घटना के खुलासे की मांग को लेकर मृतक के स्वजन व ग्रामीण भवाली थाने जा धमके। आरोप लगाया होटल में बच्चे की हत्या कर उसे आत्महत्या का रुप दिया गया है। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द खुलासा नहीं किया गया तो फिर गांव में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस को तहरीर सौप दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई पर जोर दिया।
बुधवार को गांज, मौना व आसपास के गांवों के पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण भवाली थाने पहुंचे। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा से वार्ता कर छतौला गांव में स्थित क्राॅस वुड होटल में हुई घटना को लेकर रोष जताया। कहा की हिमांशु की हत्या कर उसके शव को चादर से लटकता दिया गया। जब खोजबीन के बाद भी हिमांशु का कुछ पता नहीं चला तो होटल के कमरों की तलाशी ली गई। जिस कमरे में शव बरामद हुआ उस कमरे को खोला ही नहीं गया। मालिक का कमरा बताकर उसे खोलने से मना कर दिया गया पर जब जबरदस्ती कमरा खोला गया तो अंदर शव लटकता मिला। कहा की हिमांशु का एक हाथ भी काला पड़ा था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व सरपंच मौना राकेश सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट, मृतक के दादा दीवान सिंह नयाल, खीम सिंह नयाल, शेर सिंह नयाल, मनोज बिष्ट, नीरज मेहरा, सुन्दर सिंह, हरेंद्र सिंह, संतोष नयाल, सुनील शर्मा, मदन सिंह नयाल, महेंद्र नयाल, खीम नयाल, इंदर नयाल, कमल सुनाल, जीत कुमार, लाल सिंह नयाल, चन्दन सिंह नयाल, भानु प्रताप सिंह नेगी, कन्नू नेगी, नारायण सिंह नेगी, जितेंद्र सिंह नयाल, दिनेश सिंह नयाल, लाल सिंह नयाल, चंदन नयाल ने एक स्वर में मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई। चेतावनी दी की यदि न्याय नहीं मिला तो फिर गांव में ही धरना शुरु कर दिया जाएगा। कोतवाल भवाली के अनुसार स्वजनों व ग्रामीणों से मिले पत्र में जिन बिंदुओं का उल्लेख है उन पर भी जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग को मौत का कारण दर्शाया गया है। बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। आवश्यकता पड़ने पर उसे भी जांच के लिए भेजा जाएगा।




