🔳 खो-खो प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ व अल्मोड़ा को हराया
🔳 देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जगह की पक्की
🔳 अंडर 14 आयु वर्ग के बालक व बालिका वर्ग में किया दमदार प्रदर्शन
🔳 विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

सरस्वती शिशु मंदिर खैरना के मेधावियों ने खटीमा में हुई प्रांत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जगह बना ली है। मेधावियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है।
खटीमा में हुई प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर खैरना की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। अंडर 14 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं की टीम ने अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ की टीम को एकतरफा मुकाबले में हराकर देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता के लिए जगह पक्की कर ली है। दोनों ही वर्गों की टीम के खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल का शानदार प्रदर्शन किया। देवकीनंदन सनवाल व पूरन चुफाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय की टीमों के देहरादून के लिए प्रवेश पक्का करने पर अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों को बधाई दी साथ ही विद्यालय के खेल प्रशिक्षक की सराहना की है। इस दौरान प्रदेश निरीक्षक ईश्वर दत्त जोशी, नैनीताल संभाग निरीक्षक मंगत राम लोस्टा, अल्मोड़ा संभाग के गणेश उपाध्याय, पिथौरागढ़ संभाग राजेंद्र चंद, संगीता साह, डिकर कुमार, भावना पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!