🔳 अग्नि सुरक्षा विभाग ने सीएचसी में परखीं व्यवस्थाएं
🔳 कर्मचारियों को बताया उपकरणों के इस्तेमाल के तौर तरीके
🔳 सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
🔳 खैरना चौकी व थाना बेतालघाट में भी क्षेत्रवासियों को दी गई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में अग्निश्मन विभाग की टीम ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निरीक्षण कर विभिन्न दिशा निर्देश दिए। टीम ने अस्पताल कर्मियों को आग पर काबू पाने के तौर तरीके बताए साथ ही फायर एक्सटिग्यूशर संचालित करने संबंधी आवश्यक जानकारी दी। समय समय पर उपकरणों की जांच को भी जरुरी बताया।
मंगलवार को सीएचसी पहुंची अग्निश्मन विभाग की टीम अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. सतीश पंत से कई बिंदुओं पर फिडबैक लिया। जिला अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने परिसर में उपलब्ध उपकरणों की जांच की। समय समय पर निरीक्षण को जरुरी बताया ताकी आवश्यकता पड़ने पर उपकरणों का सही इस्तेमाल किया जा सके। यंत्रों की देखभाल व इस्तेमाल के तौर तरीके भी बताए गए। अस्पताल कर्मियों को घटना के समय आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। राहत व बचाव कार्य की जानकारी भी दी। अग्निशमन विभाग की टीम ने फायर एक्सटिग्यूशर को संचालित करने की विस्तार से जानकारी दी। अस्पताल गेट पर आवश्यक मोबाइल नंबरों की सूची चस्पा करने को कहा। इस दौरान लिडिग फायरमैन प्रकाश मेर, फायरमैन भूपेंद्र सिंह, डा. योगेश कुमार, डा. अभिलाषा पांडे , चीफ फार्मासिस्ट पवन पांडे, गिरीश पांडे, किरन बिष्ट, नवीन, दयाल सिंह आदि मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग की टीम ने थाना बेतालघाट व खैरना चौकी में भी क्षेत्रवासियों को अहम जानकारियां दी।




