🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में रक्तदान से रक्त ज्ञान विषय पर हुई कार्यशाला
🔳 स्वस्थ शरीर के लिए रक्तदान को बताया गया जरुरी
🔳 फास्ट फूड व डिब्बा बंद भोजन से दूर रहने का किया गया आह्वान
🔳 शिक्षकों व विद्यार्थियों ने लिया रक्तदान का संकल्प
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान से रक्त ज्ञान विषय पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। वक्ताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा दान बताया। शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी दी। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने रक्तदान का संकल्प भी लिया।
मंगलवार को महाविद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने की। प्राचार्य ने रक्तदान का महत्व बताते हुए शरीर में रक्त बनने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। आयुर्वेद का संदर्भ देते हुए कहा की शरीर में सात तत्वों का निर्माण होता है, जिसमें भोजन से रस व रस से रक्त बनता है, पाचन क्रिया का दुरुस्त होना हमारे रक्त बनाने की प्रक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने बाज़ार में उपलब्ध डिब्बाबंद भोजन, फ़ास्ट फ़ूड व मैंदे से निर्मित खाद्य वस्तुओं को हानिकारक बताया। भारतीय भोजन पद्धति को सर्वश्रेष्ठ बताते हुए संतुलित भोजन करने के लिए प्रेरित किया। रक्तदान को महायज्ञ बताते हुए कहा कि यज्ञ शब्द के तीन अर्थ होते हैं। देवपूजा संगतिकरण व दान, दान केवल अन्न या धन का ही पर्याप्त नहीं है, मनुष्य के स्वभाव में रक्तदान की भावना भी आनी चाहिए। उन्होंने सभी को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।डा. तरुण कुमार आर्या ने रक्तदान की प्रक्रिया के बारे में समझाया। रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डा. इप्सिता सिंह ने रक्तदान के प्रकार व ई रक्तकोष के बारे में जानकारी दी। संचालन डा. दीपक ने किया गया। इस दौरान कार्यक्रम डा. जयति दीक्षित, डा. निर्मला सहित कई कार्मिक व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

error: Content is protected !!