🔳 कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर झटके मेडल
🔳 प्रमाण पत्र व मेडल से विजेताओं को किया गया सम्मानित
🔳 भीमताल में हुई प्रतियोगिता में कई विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
🔳 खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रबंधन ने दी बधाई

[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद सरस्वती शिशु मंदिर खैरना के मेधावियों ने अब संकुल स्तरीय बौद्धिक प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिशु वर्ग के सांस्कृतिक प्रश्नमंच में विद्यालय के कृष्णा जोशी, तेजस व लक्ष्य जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि बाल वर्ग की विज्ञान प्रश्नमंच में सोनाक्षी, यामिनी व कंचन ने बाजी मारी।
सरस्वती शिशु मंदिर भीमताल के सभागार में हुई संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खैरना, सुयालबाड़ी, भवाली, भीमताल, वीरभट्टी, अलचौना, नथुवाखान के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावियों ने दमदार प्रदर्शन कर कई मेडल हासिल किए। बाल वर्ग मूर्तिकला में रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। कला में यामिनी बुधलाकोटी प्रथम, कथा कथन में देवांश तीसरे तथा विज्ञान प्रदर्शन में आयुष ने बाजी मारी। बाल वर्ग गीत प्रतियोगिता में करुणा पांडे विजेता बनी जबकि शिशु वर्ग में कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे।विज्ञान प्रश्नमंच में काव्या, गरिमा व गौतम ने तीसरा स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में सोनाक्षी, यामिनी व कंचन ने विपक्षी को हराकर स्वर्ण पदक जीता। सांस्कृतिक प्रश्नमंच में सृष्टि, पुष्कर व दिव्या तीसरे पायदान पर रहे। कृष्णा जोशी, तेजस, व लक्ष्य जोशी ने शिशु वर्ग के सांस्कृतिक प्रश्नमंच में विजेता बने। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने खुशी व्यक्त की है। इस दौरान डिकर कुमार, संगीता साह, लता बिष्ट मौजूद रहे।

error: Content is protected !!