🔳 चोर गिरोह के सक्रिय होने से बाजार में हड़कंप
🔳 व्यापारी के दुकान पहुंचने पर हुआ मामले का खुलासा
🔳 क्षेत्रवासियों ने मामले में कार्रवाई की उठाई मांग
🔳 अनदेखी पर चौकी परिसर में धरने की चेतावनी

[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर चमड़ियां बाजार क्षेत्र में चोरों ने सेंध लगाकर दुकान से नगदी व सामान पार कर लिया। सुबह व्यापारी के दुकान पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। चोर गिरोह के सक्रिय होने पर व्यापारी सख्ते में है। स्थानीय लोगों ने वारदात का खुलासा किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।
पुलिस की सख्ती से कुछ दिन शांत रहने के बाद हाईवे पर चोर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार की मध्य रात्रि चोरों ने चमड़ियां बाजार क्षेत्र में लोहाली निवासी दीवान राम की दुकान को निशाने पर ले लिया। दुकान के पीछे लगी टिन को काटकर चोरों ने करीब नौ हजार रुपये व बीस हजार रुपये से अधिक का सामना उड़ा दिया। शुक्रवार सुबह दीवान ने जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख उसके होश ही उड़ गए। दुकान में रखी नगदी व काफि सामान गायब था। सूचना पर आसपास के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। चौकी पुलिस खैरना को भी सूचना भेज दी गई है। स्थानीय व्यापारियों ने जल्द चोरी का खुलासा किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर चौकी परिसर में ही धरना दिया जाएगा।

error: Content is protected !!