= टीकाकरण से छूटे ग्रामीणों का किया गया टीकाकरण
= कोरोना से बचाव को भी किया गया जागरूक

(((महेंद्र कनवाल/हरीश कुमार/भाष्कर आर्या की रिपोर्ट)))

शहरी तथा नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। संक्रमण से बचाने को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव-गांव टीकाकरण किया। तिपोला वह टूनाकोट गांव में 18 तथा 45 आयु वर्ग से ऊपर के ग्रामीणों का टीकाकरण किया गया।
कोरोना संक्रमण से बचाव को गांवों में टीकाकरण तेज हो गया है। एएनएम गुंजन तिवारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम की तिपोला तथा टूनाकोट गांव पहुंची। टीकाकरण से छूटे ग्रामीणो का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि 18 व 45 आयु वर्ग से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी किया। बाद में मास्क भी बांटे गए। इस दौरान गीता जोशी, उषा देवी, माया जोशी, इंदिरा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!