🔳 पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से मचा हड़कंप
🔳 हाईवे के दोनों ओर लगी छोटे बड़े वाहनों की कतार
🔳 खैरना पुलिस ने लोडर मशीन की मदद से सुचारु करवाया यातायात
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अतिसंवेदनशील पहाड़ी से एकाएक हुए भूस्खलन से गिरे मलबे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस खैरना की टीम ने लोडर मशीन की मदद से मलबा हटाकर यातायात सुचारु करवाया। पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने से आवाजाही खतरनाक हो गई है।
कुमाऊं की लाइफ लाइन पर कमजोर पड़ चुकी जर्जर पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला जारी है। बीते रोज देर शाम अतिसंवेदनशील लोहाली की खतरनाक पहाड़ी से हुए भूस्खलन से मलबा व भारी भरकम पत्थर हाईवे पर गिरने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। खतरनाक पहाड़ी के ठिक नीचे वाहनों की कतार लगने से खतरा दोगुना बढ़ गया। सूचना पर चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल मय टीम मौके पर पहुंचे। खतरे की जद में खड़े वाहनों को पीछे करवाया गया। मौके पर लोडर मशीन बुलाकर मलबा हटाने का कार्य शुरु करवाया। तकरीबन घंटे भर की मशक्कत के बाद बामुश्किल मलबा व पत्थर हटाकर यातायात सुचारु किया जा सका। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!