🔳 मिनी स्टेडियम में खेल दिवस पर हुई फुटबॉल प्रतियोगिता
🔳 खिलाड़ियों ने किया शानदार खेल का प्रदर्शन
🔳 विजेता व उपविजेता टीम को किया गया सम्मानित
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
मिनी स्टेडियम बेतालघाट में नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंडर 17 व अंडर 14 आयु वर्ग के बीच हुए मुकाबले में अंडर 14 की टीम को परास्त किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर मिनी स्टेडियम बेतालघाट में हुई फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्रकाश पडियार ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर खिलाड़ियों से उनके पदचिन्हों पर चलने व उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। अंडर 17 व अंडर 14 आयु वर्ग के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। अंडर 14 के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कई बार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर विपक्षी खिलाड़ियों को चौंकाया। कड़े मुकाबले में अंडर 17 ने मुकाबला जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान नेहरु युवा केंद्र अध्यक्ष बबीता बोहरा, खेल प्रशिक्षक विवेक, फुटबॉल कोच नवीन भंडारी, मुकेश रावत, रवि जलाल, पंकज पुरी, सुनील, हर्षित, पीयूष, रंजीत, पवन, अंजलि आदि मौजूद रहे।




