🔳 स्टेट हाईवे से सटे गांवों में दिनभर गुल रही बत्ती
🔳 शाम को बामुश्किल आपूर्ति हो सकी सुचारु
🔳 ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
🔳 जल्द व्यवस्था में सुधार किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों में दस घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रहने से सैकड़ों उपभोक्ता परेशान रहे। देर शाम आपूर्ति सुचारु होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष भी जताया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के साथ ही खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे तमाम गांवों में विद्युत व्यवस्था परेशानी का सबब बन गई है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे भुजान, चापड, सुकोली, सालीखेत, टूनाकोट, तिपोला, बोहरागांव समेत तमाम गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गांवों के लोग दिनभर आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार करते रहे पर आपूर्ति बाहल न होने से लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। गांवों में स्थित दुकानों में फ्रिज में रखा सामान खराब होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा। भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री सुनील मेहरा ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई। आरोप लगाया की दिनों दिन आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। शाम करीब छह बजे के आसपास बामुश्किल आपूर्ति सुचारु होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। क्षेत्रवासियों ने व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!