🔳 खैरना बाजार में लग रहा जुआरियों का जमावड़ा
🔳 जमघट लगने से माहौल बिगड़ने का भी अंदेशा
🔳 संचालक नियमों की धज्जियां उड़ानें पर आमादा
🔳 कोतवाल ने किया छापेमारी अभियान का दावा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र व आसपास जुएं के अड्डे पर उमड़ रहे जुआरी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सुबह से ही जुआरियों का जमघट लगने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ने का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे।
खैरना बाजार क्षेत्र में संचालित जुएं के अड्डे पर खुलेआम नियमों की बली दी जा रही है। दोपहर बारह बजे से बाजार क्षेत्र में आसपास के क्षेत्रों से जुआरी जुटने लग जा रहे हैं। देर रात तक जुए के अड्डे पर संचालक नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालन कर रहा है। जुआरियों के जमघट से बाजार क्षेत्र का माहौल बिगड़ने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। पूर्व में एक बार जुए के अड्डे में मारपीट की घटना तक सामने आ चुकी है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। लोग कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आने का अंदेशा भी जता रहे हैं पर जिम्मेदारों की कुंभकरणीय नींद नहीं टूट रही। क्षेत्र के लोगों ने खुलेआम संचालित किए जा रहे जुएं के अड्डे को तत्काल बंद करने पर जोर दिया है। कोतवाल भवाली उमेश मलिक के अनुसार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए जाएंगे। जुएं के अड्डे संचालित करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।




