🔳 पाखुडा़ गांव की बेटी का हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ चयन
🔳 पहली से बारहवीं तक की शिक्षा सरकारी विद्यालय में की प्राप्त
🔳 गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काम करना है सपना
🔳 सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता प्राप्त करने पर खुशी का माहौल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के पाखुडा गांव की होनहार बेटी ने पहले ही प्रयास में नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। मेधावी का चयन हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ है। समिति संसाधनों के बावजूद बेटी की शानदार सफलता पर गांव में खुशी का माहौल है।
कड़ी मेहनत व लगन के दम पर प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है यह साबित कर दिया है। पाखुडा गांव की कोमल गोस्वामी ने। कोमल ने पहली से पांचवीं तक गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के बाद इंटरमीडिएट तक की शिक्षा राजकीय इंटर कॉलेज कुनलाखेत से हासिल की। गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली की टीस मन में थी। साथियों से भी इस बात को साझा करती। बीते दिनों नीट की परीक्षा में प्रतिभाग किया। और परीणाम में सफलता प्राप्त कर पूरे गांव को गौरवान्वित कर दिया। कोमल का चयन एमबीबीएस कोर्स के लिए हुआ है। समिति संसाधनों के बीच सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त करने वाली मेधावी का सपना गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए काम करना है। ईश्वर गिरी व अनिता देवी की बेटी कोमल की सफलता पर विभिन्न राजनैतिक गैर-राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त कर मेधावी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!