🔳 बेतालघाट गोलीकांड के घायल ने इंटरनेट पर मैसेज पोस्ट कर उठाई मांग
🔳 आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर भी जताई चिंता
🔳 मुख्यमंत्री से लगाई मामले में न्याय दिलाने की गुहार
🔳 ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान तीन गोली लगने से घायल हैं महेंद्र
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुए गोलीकांड में घायल हुए महेंद्र सिंह ने उन पर गोली चलाने वाले के साथ ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर चिंता जताई है। आरोपितों के भी पैर में गोली मारने की मांग उठाई है। इंटरनेट पर पोस्ट डाल लिखा है की खुलेआम दहशत फैलाने वालों को भी दर्द का अहसास होना चाहिए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम न दे सके।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मतदान के दौरान बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय के बाहर हुए गोलीकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। खुलेआम हुई फायरिंग में छड़ा गांव निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रुप से घायल हो गए। सीएचसी गरमपानी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें नाजुक हालत में हायर सेंटर हल्द्वानी लाया गया जहां निजी अस्पताल में उनके पैर में लगी गोलियां निकाली गई। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। पूरे प्रदेश में मामले की गूंज सुनाई दी। विभिन्न राजनीतिक, गैर-राजनीतिक व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा की तथा पहाड़ की राजनीति में ऐसी घटना पर रोष भी जताया। तहरीर मिलने के बाद बेतालघाट पुलिस ने अब तक करीब नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के वायरल विडियो में फायरिंग करने वाले एक युवक की पुष्टि होने के बाद बीते दिनों उसे भी तीन साथियों के साथ लखीमपुर खीरी से दबोज लिया गया। महेंद्र सिंह ने उन पर गोली चलाने वाले व अन्य की अब तक गिरफ्तारी न होने पर चिंता जताई है। शनिवार को फेसबुक पेज पर अपनी तकलीफ भी बंया की है। महेंद्र सिंह ने लिखा है की पैर में तीन गोलियां लगने से काफि दर्द में हूं। चलने में असमर्थ होने से बिस्तर में हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निवेदन किया है घटना में लिप्त आरोपितों के भी पैर में गोली मारकर न्याय दिलाया जाए ताकी इन आरोपियों को भी दर्द का अहसास हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं समाज में न हो सके। महेंद्र सिंह का दर्द इंटरनेट पर वायरल होने से हलचल मच गई है। तमाम लोगों ने वारदात में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी व कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। साफ कहा है की घटना में लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

error: Content is protected !!