🔳 कैबिनेट मंत्री ने खैरना में सभा कर कार्यकताओं में भरा जोश
🔳 भवाली गांव जिला पंचायत सदस्य के पक्ष में बनाया माहौल
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भवाली गांव जिला पंचायत सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में सभा की। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को रोहित को जीत दिलाने की अपील की। बाद में खैरना चौराहे तक रोड-शो भी किया गया।
शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या खैरना पहुंची। तहसील मुख्यालय के समीप पार्किंग स्थल में हुई सभा में कैबिनेट मंत्री ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रोहित आर्या को वोट दिलाने की अपील की। क्षेत्र में जमीन की उपलब्धता पर खेल मैदान के निर्माण का भरोसा दिलाया। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। इससे पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया। खैरना बाजार क्षेत्र में रोड-शो के जरिए पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाया गया। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, अरविंद पडियार, मनोज जोशी, आंनद सिंह बिष्ट, पंकज पंत, कन्नू गोस्वामी, योगेश ढौंडियाल, दामोदर जोशी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
