🔳 आश्रम परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा चैक
🔳 भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा
🔳 ट्रस्ट पदाधिकारियों के फैसले की चौतरफा हो रही सराहना
🔳 विद्यालयों में शिक्षण सामग्री व जरुरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री भी उपलब्ध कराता है ट्रस्ट प्रबंधन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
कैंची मंदिर ट्रस्ट ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व बचाव कार्यों के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। आश्रम परिसर में कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ढाई करोड़ रुपये का चैक प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपा। ट्रस्ट ने भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। प्रशासननिक अधिकारियों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने ट्रस्ट के फैसले की सराहना की है।
गुरुवार को कैंची मंदिर आश्रम परिसर में हुए कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारियों ने प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मदद को अपर जिलाधिकारी विवेक राय, सीडीओ अनामिका व एसडीएम मोनिका को संयुक्त रुप से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए ढाई करोड़ रुपये की धनराशि का चैक सौंपा। ट्रस्ट अध्यक्ष ओपी बिंद्रा ने कहा की बाबा नीम करौरी के आशीर्वाद से भविष्य में भी हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। बताया की प्रबंधन विभिन्न स्कूलों में शिक्षण सामग्री व जरुरतमंदों की मदद को समय समय पर खाद्यान्न सामग्री भी उपलब्ध कराता आया है। एडीएम विवेक राय व सीडीओ अनामिका ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों की मदद को ट्रस्ट की पहल को सराहनीय बताया। इस दौरान सचिव आलोक चोपड़ा, मंजूल जोशी, प्रदीप साह, शैलेश साह, एमपी सिंह आदि ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद रहे।
