🔳 बढेरी गांव के किसान ने एसडीएम को सौंपा शिकायती पत्र
🔳 मामले के सामने आने से गांव में मचा हड़कंप
🔳 अन्य ग्रामीणों के भी फर्जी हस्ताक्षर किए जाने का अंदेशा
🔳 शिकायतकर्ता ने उठाई कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी गांव निवासी किसान ने क्षेत्र में प्रस्तावित स्टोन क्रेशर में उसके नाम से फर्जी हस्ताक्षर कर नोटरी करा अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार करने का आरोप लगाया है। मामले के उठने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीण ने श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या के शिकायती पत्र देकर मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। साथ ही गांव के समीप लगने वाले स्टोन क्रशर पर रोक लगाने पर जोर दिया है।
कोसी घाटी में स्टोन क्रशरों की बाढ़ सी आ गई है। पूर्व से ही आधा दर्जन स्टोन क्रशर संचालित होने के बाद अब नए स्टोन क्रशरों की तैयारी भी तेज हो गई है‌। बेतालघाट ब्लॉक के बढेरी गांव के किसान दीवान सिंह ने क्षेत्र में खोले जा रहे स्टोन क्रशर के लिए उसके नाम से झूठा शपथ पत्र तैयार कर उसके नाम के फर्जी हस्ताक्षर कर अनापत्ति प्रमाण पत्र तैयार करने का आरोप लगा हड़कंप मचा दिया है। दीवान सिंह ने आरोप लगाया की क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले स्टोन क्रशर के लिए कुछ लोगों ने उनके नाम से झूठा शपथ तैयार करवाया है। क्रशर निर्माण होने से उनके आवासीय भवन को खतरा है साथ ही प्रदूषण होने से गांव में स्वास्थ्य संबंधी बिमारियों के होने का अंदेशा है बावजूद स्टोन क्रशर स्थापित किया जा रहा है। कुछ लोगों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर अनापत्ति प्रमाण पत्र भी तैयार करवाया है। दीवान सिंह ने उपजिलाधिकारी मोनिका सिंह को शिकायती पत्र देकर मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है साथ ही फर्जी शपथ पत्र तैयार करने वालों पर भी कानूनी शिकंजा कसने पर जोर दिया है। साफ कहा की अब क्षेत्र में स्टोन क्रशर स्थापित नहीं होने दिया जाएगा।

error: Content is protected !!