🔳 सर्वसम्मति से तल्ला बर्धो गांव के ग्रामीणों ने चुना ग्राम प्रधान
🔳 11वें प्रधान के रुप में कमान संभालेंगे नरेंद्र
🔳 डोबा गांव के लोगों ने भी अपनाया आपसी सहमति का रास्ता
🔳 बैठक कर हरेंद्र को सौंपी जिम्मेदारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

आजादी के बाद से ही निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनने की परंपरा को तल्ला बर्धो के ग्रामीणों ने इस बार भी कायम रखा है। ग्रामीणों ने इस पंचवर्षीय कार्यकाल के लिए निर्विरोध ग्राम प्रधान का चुनकर नरेंद्र पाल सिंह मेहरा को जिम्मेदारी सौंप दी है वहीं डोबा गांव में भी ग्रामीणों ने हरेन्द्र सिंह बिष्ट को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया है। नरेंद्र व हरेन्द्र ने ग्रामीण विकास को एकजुटता से कार्य करने का भरोसा दिलाया है।
बेतालघाट ब्लॉक के तल्ला बर्धो गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा का अनुसरण करते हुए अब तमाम गांवों में भी सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने लगे हैं। सहमति से गांव के मुखिया को चुनकर गांव के लोग नई मिसाल दे रहे हैं। गुरुवार को तल्ला बर्धो गांव में एक बार फिर वर्षों से चली आ रही परंपरा को आगे बढ़ाया गया। गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र पाल सिंह मेहरा को गांव का 11वां ग्राम प्रधान चुन लिया। बैठक में मौजूद बुजुर्ग, युवाओं व महिलाओं ने कहा कि सदियों से चली आ रही परंपरा को इस बार भी हमेशा की तरह आगे बढ़ाया जाएगा। गांव के नवनियुक्त मुखिया नरेंद्र पाल सिंह मेहरा ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण विकास को एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलिप सिंह बोहरा ने कहा तल्ला बर्धो गांव की परंपरा से अन्य गांवों के लोग भी सीख ले रहे हैं। तेजी से गांव में निर्विरोध मुखिया चुने जाने की परंपरा आगे बढ़ने लगी है। इस दौरान हरीश सिंह मेहरा, लक्ष्मण सिंह, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह, हरीश सिंह, पुष्कर सिंह, मनोज, वीरेंद्र, चंद्र मोहन आदि मौजूद रहे। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे डोबा गांव में भी हरेंद्र सिंह को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुन लिया गया। ग्रामीणों ने पंचायत भवन में खुली बैठक कर हरेंद्र को जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया।

error: Content is protected !!