🔳 विभाग पर लगाया मनमाने बिल भेजने का आरोप
🔳 कम खपत वाले छोटे-छोटे परिवारों का आया हजारों रुपये का बिल
🔳 बिलों को ठीक कर दोबारा भेजने की मांग
🔳 मनमानी पर विभाग के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूंकने का ऐलान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे पजीना गांव में भेजे गए बिजली के भारी भरकम बिलों से उपभोक्ताओं में करंट दौड़ गया है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर मनमाने बिल भेजने का आरोप लगाया है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि बिलों को ठिक नहीं किया गया तो संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा।
हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के पजीना गांव के ग्रामीण बिजली के मनमाने बिल भेजे जाने से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। छह छह हजार रुपये से अधिक के बिल भेजे गए हैं जबकि इतनी बिजली खर्च ही नहीं की गई है। छोटे छोटे परिवार जिनके वहां टीवी, फ्रिज, कूलर तक नहीं है और महज दो बल्बों का इस्तेमाल होता है उनके भी हजारों रुपये के बिल भेज दिए गए हो। स्थानीय कुनाल रावत ने आरोप लगाया की विद्युत विभाग उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहा है। कई बार विभाग से बिलों को दुरुस्त करने की मांग किए जाने के बावजूद विभागीय अधिकारी सुध नहीं ले रहे। उपभोक्ताओं को बिल जमा करने को कहा जा रहा है। दो टूक कहा की विद्युत विभाग के अधिकारियों की मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जल्द बिलो को ठिक कर संसोधित बिल नहीं भेजे गए तो ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। जगदीश चंद्र, आंनद सिंह रावत, बालम सिंह पदम सिंह आदि ग्रामीणों ने भी विद्युत बिलों में सुधार पर जोर दिया है।

error: Content is protected !!