🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में लगा समर कैंप
🔳 विद्यार्थियों को दी गई की विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳 विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी भी हुए सम्मानित
🔳 विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बटोरी तालियां
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में समर कैंप के पहले दिन विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से समां बांधा। वर्ष भर विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित भी किया गया।
गुरुवार को विद्यालय सभागार में समर कैंप का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष तनुजा राणा ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को शैक्षिक कौशल के अतिरिक्त दैनिक जीवन के कौशल विकास पर बल दिया। एसएमसी अध्यक्ष ने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले कौशलों का प्रशिक्षण लेने को समर कैंप बेहतरीन माध्यम बताते हुए अधिकतम सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य प्रशिक्षक रीना राठौर, हेमा तिवारी व पंकज कुमार ने कई अहम जानकारियां साझा की। विद्यार्थियों ने कुमाऊनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी कार्यक्रमों की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरी। विभिन्न प्रतियोगिताओं व परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूरन सिंह रावत ने किया। इस दौरान ऐश्वर्या, पूजा थापा, रवि कुमार, धीरज मोहन सिंह समेत कई शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
