🔳 आनन फानन में वाहन सवार यात्रियों को निकाला गया बाहर
🔳 चालक ने वाहन को निकालने का किया प्रयास पर नहीं मिली सफलता
🔳 जेसीबी मशीन की मदद से बामुश्किल हाईवे से हटवाई गई बस
🔳 जाम लगने से यात्रियों व पर्यटकों ने झेली परेशानी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में एक के बाद एक यात्री वाहनों के फंसने से जाम की स्थिति बनी रही। हाईवे के संकरा हो जाने से वाहनों को निकालने में चालकों के पसीने छूटे जा रहे हैं। सुबह यात्रियों से भरी केमू बस के खतरनाक पहाड़ी के नीचे फंसने से हड़कंप मच गया। लोडर मशीन की मदद से बामुश्किल बस को हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। कड़ी निगरानी के बीच एक एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया गया।
हाईवे पर अतिसंवेदनशील क्वारब क्षेत्र में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। हाईवे के संकरा हो जाने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। आए दिन वाहन पहाड़ी के ठिक नीचे फंस जा रहे हैं। वाहनों के फंसने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जा रही है। गुरुवार को हल्द्वानी से करीब बीस यात्रियों को लेकर डीडीहाट को रवाना रवाना हुई बस सुबह करीब साढ़े आठ बजे पहाड़ी के नीचे फंस गई। वाहन चालक ने सभी यात्रियों को वाहन से उतार बस को निकालने का प्रयास किया पर बस नहीं निकल सकी। बस के हाईवे पर फंसने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों के जहां तहां फंसने से यात्रियों व पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच की लोडर मशीन ने बस को खिंचकर बामुश्किल हटवाया तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। पुलिस कर्मियों ने कड़ी निगरानी में एक एक कर वाहनों को आगे बढ़ाया। 11 बजे तक भी वाहनों की कतार लगी रही। क्वारब क्षेत्र में लगातार वाहनों के फंसने से आवाजाही करने वाले यात्री व पर्यटक जाम की समस्या से जूझ रहे हैं। हाईवे की खस्ताहाल से बड़ी अनहोनी का अंदेशा भी बढ़ता ही जा रहा है। आवाजाही खतरनाक होने व आए दिन जाम लगने से स्थानीय लोग भी परेशान हैं।

error: Content is protected !!