🔳 नीब करौरी के जयकारों संग बाबा के दर पर टेका मत्था
🔳 स्थापना दिवस पर धाम पहुंचने पर खुद को बताया सौभाग्यशाली
🔳 प्रत्येक वर्ष कैंची धाम पहुंचने का मांगा आर्शीवाद
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पड़ोसी देश नेपाल से पहुंचे श्रद्धालु स्थापना दिवस पर बाबा के धाम पहुंचकर बेहद खुश दिखे। नेपाल के काठमांडू निवासी श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी के जयकारों संग बाबा के दर पर मत्था टेका। स्वादिष्ट मालपुए का प्रसाद पाकर खुद को सौभाग्यशाली बताया। मंदिर के समीप हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। कहा की वर्षों से बाबा के दर पर पहुंचने की इच्छा थी। स्थापना दिवस पर बाबा के आदेश से कैंची धाम पहुंचने का मौका मिल गया। टीम तीखी नजर से श्रद्धालुओं ने विचार साझा किए।

काठमांडू से पहुंची अंजना आर्याल बोली

स्थापना दिवस पर बाबा के धाम पहुंचकर बेहद खुश हूं। मेरा सौभाग्य है की मै यहां तक पहुंच सकी। कैंची धाम पहुंचकर लोगों का काफि सहयोग मिला। ऐसा लग रहा की जैसे मै अपने घर पर ही हूं। बाबा से आर्शीवाद मांगा है अब हमेशा स्थापना दिवस पर पहुंच सकूं।

नेपाल से पहुंचे बास्केटबॉल कोच प्रभात ने कहा

बाबा के धाम के विषय में जैसा सुना था उससे और बेहतर यहां पहुंचकर लगा। आध्यात्मिक शांति मिली। लंबे समय से आने का मन बनाया पर बाबा का आदेश अब हुआ।

काठमांडू की शारदा ने कहा

ये मेरा सौभाग्य है की स्थापना दिवस पर बाबा के धाम पहुंच सकी। दोबारा पूरे परिवार के साथ आऊंगी। पुलिस प्रशासन ने बहुत सहयोग किया। हृदय से आभारी हूं। यहां पहुंचकर ऊर्जा का संचार हुआ है। दोबारा भी जल्द बाबा के धाम आऊंगी।

error: Content is protected !!