🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 यात्रियों व पर्यटकों को वितरित किया गया प्रसाद
🔳 भजन मंडली ने दी शानदार भजनों की प्रस्तुति
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे नवदुर्गा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति महाआरती के बाद भंडारा लगा। हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों को प्रसाद वितरित किया गया। नवदुर्गा के के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
गुरुवार को हाईवे पर स्थित नवदुर्गा मंदिर में धर्माचार्यों ने यजमान विजय बिष्ट, पूजा बिष्ट तथा नवीन बिष्ट व गीता बिष्ट से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगे भंडारे में आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को भी प्रसाद वितरण किया गया। मां नवदुर्गा के जयकारों से समूचा माहौल गुंजायमान हो उठा। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान मनोज बिष्ट, विक्रम सिंह, संजय सिंह बिष्ट, कुनाल बिष्ट, मोहित, दीपक फर्त्याल, चंदन सिंह, मनसा बिष्ट आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!