🔳 जीआइसी बेतालघाट व धनियाकोट में लगा शिविर
🔳 विद्यार्थियों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
🔳 चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 विद्यार्थियों से साझा की गई कई अहम जानकारियां
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट व धनियाकोट में भारतीय भाषा समर कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों को कई अहम जानकारियां दी गई। उपशिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी ने विद्यार्थियों व अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपशिक्षा अधिकारी राशि बुधलाकोटी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपशिक्षा अधिकारी राशि ने विद्यार्थियों को समर कैंप से मिली जानकारी को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण को आगे आने की अपील की। चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं ने संस्कृत व कुमाऊंनी वंदना की प्रस्तुति दी। जीजीआइसी की एसएमसी अध्यक्ष जीवंती देवी, मीनाक्षी जोशी, कुंदन चंद्र, विमला देवी, विजय कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। जीआइसी धनियाकोट में लगे समर कैंप में शामिल पैंतीस विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य हरीश कालाकोटी ने कई अहम जानकारियां साझा की। शिक्षक जितेंद्र ने गढ़वाली भाषा की विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों को संगीत, नृत्य, कला, भाषा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व ऐतिहासिक स्थलों के बारे में भी बताया गया। इस दौरान मनीष पंत, प्रियंका साह, ललित कुमार, जितेंद्र सिंह आदि शिक्षकों ने सहयोग किया।