🔳 सर्वसम्मति से भूपाल को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी
🔳 नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प
🔳 विधी विधान से मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर हरिनगर हरतोला गांव में स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर सर्वसम्मति से भूपाल राम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया।
गांव में स्थित मंदिर परिसर में धर्माचार्यों ने यजमानों से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। गांवों की सुख शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देवी मां के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के बाद मंदिर समिति पदाधिकारियों की बैठक हुई। सर्वसम्मति से मंदिर समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर भूपाल राम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई जबकि जगदीश चंद्र कोषाध्यक्ष, प्रेम प्रकाश व्यवस्थापक, गोपाल राम संचालक,प्यारे लाल वर्मा को मुख्य सचिव तथा रमेश चंद्र को उपसचिव की कमान सौपी गई। ग्राम प्रधान एस लाल को मुख्य सलाहकार व ललित प्रसाद को ग्रुप लीडर मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समिति की मजबूती को मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान गिरीश चंद्र, डूंगर लाल, किसन कुमार, दिनेश चंद्र, महेश चंद्र, बची राम, मोहन चंद्र, भूपाल राम, जगदीश चंद्र, प्रेम प्रकाश, जगदीश चंद्र समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।