🔳 शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय बेतालघाट में हुई कार्यशाला
🔳 जीवन में छोटे छोटे बदलावों से पर्यावरण को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करने का किया गया आह्वान
🔳 आधुनिक युग में बढ़ती सुख सुविधाओं को बताया गया घातक
🔳 एक पेड़ मां के नाम अभियान का भी हुआ श्रीगणेश
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

शहीद खेम चन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुई कार्यशाला में पौधरोपण की उपयोगिता पर जोर देते हुए कृत्रिम प्लास्टिक के स्थान पर जूट व कागज प्रयोग पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा की जीवन में छोटे छोटे बदलावों से पर्यावरण भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित किया जा सकता है।
गुरुवार को यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी, राष्ट्रीय सेवा योजना, एंटी ड्रग सेल तथा क्रीड़ा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय सभागार में गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने किया। प्राचार्य ने ई कचरा को पर्यावरण का सबसे बड़ा खतरा बताया। वृक्षारोपण की उपयोगिता बताते हुए उन्होंने कृत्रिम प्लास्टिक के स्थान पर जूट तथा कागज के प्रयोग पर बल दिया। पर्यावरण को मानव का अभिन्न अंग बताते हुए भौतिक आवश्यकताओं को सीमित करने पर भी प्रकाश डाला।
क्रीड़ा विभाग प्रभारी डा. जयति दीक्षित ने कहा पर्यावरण संरक्षण हर इंसान का कर्तव्य है और जीवन में छोटे छोटे बदलाव लाकर हम अपने पर्यावरण को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रख सकते है। डा. तरुण कुमार आर्या ने रुसो के कथन “प्रकृति की और लौटो” का उद्धरण देते हुए समुद्रों में एकत्रित प्लास्टिक कचरे की बढती मात्रा को पर्यावरण के लिए घातक बताया। डा. निर्मला ने कालिदास रचित अभिज्ञानशाकुंतलम मे वर्णित प्राकृतिक सौंदर्य की चर्चा की साथ ही उन्होंने आधुनिक युग मे बढ़ती हुई सुख सुविधाओं को पर्यावरण के लिए विनाशकारी बताया। संचालन डा. दीपक ने किया। महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश भी किया गया। इस दौरान डा. ईप्सिता सिंह समेत कई प्राध्यापक व विद्यार्थी मौजूद रहे। इधर ब्लॉक मुख्यालय परिसर में बीडीओ पंकज जोशी ने पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। प्रधान संगठन के अध्यक्ष मनोज पडलिया, प्रधान गणेश तिवारी दिनेश सैनी, महेश पुरी, कुमार गौरव, बलविन्दर सिंह, आशीष रावत, देवेंद्र बिष्ट, यतेन्द्र बर्फाल, सानू, विशाल कुमार, दिनेश, जितेन्द्र, हरीश बीना ,अनीता, गीता, ज्योति, मनीषा, मीनाक्षी, राधा, प्रेमा आदि ने परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रौपे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने में भी पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के फलदार पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य मोहन प्रसाद, एसएमसी अध्यक्ष मनोज दानी, पीटीए अध्यक्ष तरुण कांडपाल, डा. मनोज गैड़ा, मोहन चंद्र, मनोज पंत, तुलसी आदि ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डाला। काकड़ीघाट क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश परिहार की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस दौरान बिशन सिंह कनवाल, रमेश कांडपाल, प्रताप सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह परिहार, किसन सिंह ढौंडियाल, राजेन्द्र परिहार, मनोज कांडपाल, भुवन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *