🔳 दिखाई गई आपरेशन सिंदूर व आपरेशन विजय से संबंधित डॉक्युमेंट्री
🔳 विद्याथियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में की बढ़ चढ़कर भागीदारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बेतालघाट में भारतीय भाषा समर कैंप में विद्यार्थियों को ऑपरेशन विजय व ऑपरेशन सिंदूर से सम्बंधित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। भारतीय सेना में तैनात वीर जवानों के पराक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
सोमवार को दस दिवसीय शिविर के सांतवे दिन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बालिकाओं ने देशभक्ति गीत पर भी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। झोड़ा गायन के साथ ही अभिभावक भी लोक नृत्य में सम्मिलित हो हुए। उत्तराखंड की संस्कृति से सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता हुई जिसमें तीलू रौतेली टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को आपरेशन सिंदूर व आपरेशन विजय से संबंधित डॉक्युमेंट्री दिखाकर कई अहम जानकारियां दी गई। शिविर में मौजूद 45 विद्यार्थीयों ने अभिभावकों संग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कैंप का संचालन राजपाल सिंह नेगी, कुसुम पाल व प्रेमलता पंत ने किया।