🔳 अंतिम यात्रा में शामिल हुए विधायक कालाढूंगी व विधायक नैनीताल
🔳 पार्टी के लिए समर्पण की भावना को किया याद
🔳 भवाली स्थित कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्देखाक
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रईस अहमद को भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंतिम विदाई दी। कालाढूंगी विधायक बंसीधर भगत व विधायक सरिता आर्या ने रईस के पार्टी के प्रति समर्पण को याद किया। भवाली स्थित कब्रिस्तान में भाजपा नेता को सुपुर्दखाक किया गया।
गरमपानी के वरिष्ठ भाजपा नेता रईस अहमद के निधन की सूचना पर सोमवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। परिवार को ढंढासा बंधाया। कार्यकर्ताओं ने कहा की बेहद सरल व मिलनसार स्वभाव के रईस अहमद हमेशा पार्टी के लिए समर्पित रहे। भवाली स्थित मस्जिद के पास अंतिम यात्रा में शामिल हुए विधायक कालाढूंगी बंसीधर भगत ने रईस के साथ पार्टी की मजबूती के लिए कार्यों को याद किया जाता। विधायक सरिता ने पुत्र फिरोज को हमेशा साथ होने का भरोसा दिलाया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, भवाली अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, पंकज पंत, रमेश सुयाल, योगेश ढौंडियाल, देवेंद्र भंडारी, ललित दानी, गोधन बर्गली, कमलेश उप्रेती, शिवराज सिंह बिष्ट, बालम सिंह, भरत जलाल, दीपक गोस्वामी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता व व्यापारी मौजूद रहे।