🔳 दिनभर लगी रही छोटे बड़े वाहनों की कतार
🔳 हाईवे के निचले हिस्से से धंसाव होने से हाईवे हुआ संकरा
🔳 लोडर मशीन की मदद से हाईवे चौड़ा कर सुचारु किया गया यातायात
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में स्थित लगातार बिगड़ती जा रही है। लगातार धंसाव बढ़ने व जाम की स्थिति बने रहने से सुबह से शाम तक आवाजाही करने वाले लोग परेशान रहे। एनएच प्रशासन ने लोडर मशीन की मदद से हाईवे को चौड़ा कर बामुश्किल वाहनों की आवाजाही करवाई।
क्वारब क्षेत्र में स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही। एक ओर पर्यटक सीजन होने से हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है वहीं क्वारब क्षेत्र में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार सुबह से ही क्वारब क्षेत्र से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हाईवे के निचले हिस्से से लगातार धंसाव होने से लोडर मशीन की मदद से हाईवे से सटी पहाड़ी को काटकर चौड़ा कर वाहनों की आवाजाही को जगह बनाई गई। सुबह से शाम तक कई बार जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि खैरना पुलिस व होमगार्ड जवानों ने खैरना क्षेत्र से कई बार वाहनों को वाया रानीखेत होते हुए भी पहाड़ को भेजा। बड़े वाहनों के साथ ही कई बार छोटे वाहनों की आवाजाही भी रोकी गई। दिन भर वाहनों को रोकने व छोड़ने का सिलसिला चलता रहा। क्वारब क्षेत्र में लगातार स्थित बिगड़ने से दिनभर हाईवे पर छोटे बड़े वाहनों की कतार लगी रही।

error: Content is protected !!