= चमोली का जोशीमठ क्षेत्र रहा केंद्र बिंदु
= घरों से बाहर निकल आए लोग

(((सुनील मेहरा/भाष्कर आर्या/दलिप सिंह नेगी की रिपोर्ट)))

पर्वतीय क्षेत्र के कई जिलों में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। झटके आने से लोग दहशत में जरूर आ गए।
शनिवार सुबह लगभग छह बजे के आसपास एकाएक भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगने से हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए हालांकि नुकसान की कोई सूचना नहीं है।पांच से छह सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए भूकंप का केंद्र बिंदु चमोली जनपद का जोशीमठ क्षेत्र बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!