🔳 भारतीय भाषाई समर कैंप में दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी किया बढ़-चढ़कर प्रतिभाग
🔳 राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी में लगा शिविर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज जौरासी में भारतीय भाषायी समर कैंप के तहत हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने पहाड़ की प्रसिद्ध झंगोरे की खीर तैयार की। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय परिसर में समर कैंप के चौथे दिन का शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों ने संस्कृत, देशभक्ति समेत कुमाऊंनी व गढ़वाली कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे खूब तालियां बटोरी। विभिन्न खेलों में प्रतिभाग कर खूब दमखम दिखाया। विद्यार्थियों को कई वाद्ययंत्रों व भाषाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य संजीव पांडे ने समर कैंप के विषय पर जानकारी साझा की। विद्यार्थियों से परीक्षाओं में मेहनत व लगन के दम पर सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने झंगोरे की स्वादिष्ट खीर तैयार कर खूब वाहवाही लूटी। शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यार्थियों की सराहना की। इस दौरान हरीश चंद्र पांडे, जेके जोशी, भावना जोशी, रवि अरोड़ा, सरिता रानी, बीना, कल्पना, गोपेश सिंह, भुवन चंद्र, पूनम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!