🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने गरमपानी खैरना बाजार में निकाली तिंरगा रैली
🔳 स्कूली बच्चों व महिलाओं ने भी की बढ़-चढ़कर भागीदारी
🔳 आपरेशन सिंदूर के जरिए दुश्मनों के हौसले पस्त करने पर जताई खुशी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा मंडल गरमपानी के तत्वावधान में गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भारत के जयकारों से क्षेत्र का माहौल गुंजायमान हो उठा। स्थानीय लोगों व सरस्वती शिशु मंदिर व आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय गरमपानी के नौनिहालों ने भी यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
गुरुवार को गरमपानी स्थिति श्रीराम मंदिर से भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अगुवाई में तिरंगा यात्रा शुरु हुई। हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना व भारतीय माता के जयकारे लगाए। यात्रा गरमपानी से शुरु होकर खैरना बाजार पहुंची। जगह जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। स्कूली बच्चों व क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। खैरना में हुई सभा में विधायक सरिता आर्या ने कहा की मां भारती की आन, बान, शान की रक्षा को भारतीय सेना के जांबाजों का पराक्रम अविस्मरणीय है। हेम आर्या ने कहा की भारतीय सेना ने दुश्मनों को करारा जवाब दिया है। कई अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। यातायात व्यवस्था की कमान खैरना पुलिस की टीम ने संभाली। इस दौरान दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा, योगेश ढौंडियाल, मदन मेहरा, देवेंद्र सिंह भंडारी, गोविंद नेगी, नरेंद्र सिंह बिष्ट, सोबन सिंह, निर्मला जीना, मदन मोहन कैड़ा, भुवन चंद्र, दीवान सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनोद ढौंडियाल समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
