🔳 पहले चरण में 25 कैडेट्स का किया गया चयन
🔳 सीनियर डिवीजन में भी 23 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
🔳 प्रधानाचार्य ने किया बेहतर कैडेट बनकर देश सेवा का आह्वान
🔳 जूनियर विंग स्थापित होने पर अभिभावकों ने व्यक्त की खुशी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे पर स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में एनसीसी जूनियर विंग की चयन प्रक्रिया में 25 कैडेट्स का चयन किया गया जबकि सिनियर डिवीजन में 23 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। चयन प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
गुरुवार को विद्यालय परिसर में 77 बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के हवलदार अनिल सामंत की देखरेख में जूनियर डिविजन की चयन प्रक्रिया शुरु हुई। विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने विद्यालय में जूनियर डिवीजन एनसीसी की कैडेट भर्ती चयन प्रक्रिया शुरु होने पर खुशी व्यक्त की। कहा की अब जूनियर स्तर पर भी कैडेट्स तैयार किए जाएंगे। विद्यार्थियों से बेहतर एनसीसी कैडेट्स बनकर देश सेवा का आह्वान किया। प्रधानाचार्य ने कहा की जल्द ही विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ईकाई भी शुरु होगी जिसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यालय के सिनियर डिवीजन एनसीसी ऑफिसर देवेंद्र राम व जूनियर डिविजन एएनओ पूरन सिंह रावत ने कैडेट्स भर्ती प्रक्रिया में सहयोग किया। आठवीं व नवीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों का जूनियर डिविजन के लिए चयन किया गया जबकि सीनियर डिवीजन के लिए 23 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया। विद्यालय में जूनियर ईकाई शुरु होने पर अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने भी ख़ुशी व्यक्त कर विद्यालय प्रबंधन को बधाई दी।
