🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा
🔳 उमेश को सौंपी गई शिक्षक अभिभावक संघ की जिम्मेदारी
🔳 धना को विद्यालय प्रबंधन समिति की कमान
🔳 शैक्षणिक व्यवस्था चाक चौबंद करने पर दिया गया जोर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षकों व अभिभावकों की संयुक्त बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्यार्थियों व विद्यालय हित में मिलजुल कर कार्य करने पर जोर दिया गया। शिक्षक अभिभावक संघ अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से उमेश चंद्र जोशी को सौंपी गई।
विद्यालय सभागार में हुई बैठक का शुभारंभ प्रधानाचार्य दीप चंद्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। वर्ष भर का लेखा जोखा प्रस्तुत कर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के परिणामों के बारे में बताया। अभिभावकों ने परीक्षाफल पर संतोष व्यक्त किया। अभिभावकों से विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से विद्यालय हित में सुझाव उपलब्ध कराने की अपील की। सर्वसम्मति से शिक्षक अभिभावक संघ का गठन कर उमेश जोशी को अध्यक्ष, सचिव अल्ताब शाह को सचिव व सुरेश जलाल को आय व्यय निरीक्षक की जिम्मेदारी सौपी गई। दिनेश रावत, सुरेन्द्र सिंह व रेखा देवी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। धना देवी को विद्यालय प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मिलजुलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान संजय शर्मा, एबी सिंह, राजकुमार भंडारी, दिलिप फर्त्याल, राजपाल सिंह, भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!